गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन कॉलेज छात्रों की नदी में डूबने से मौत

दो की हालत गंभीर

भुवनेश्वर : ओडिशा के भद्रक जिले में मंगलवार को नदी में नहाते समय डूबने से तीन कॉलेज छात्रों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य छात्रों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार चरंपा कॉलेज के 12वीं के पांच छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गयी, जब वे भद्रक जिले के लांगुडी ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत सालंदी नदी की शाखा नलिया नदी में नहा रहे थे। सभी छात्रों की उम्र 16-17 वर्ष के बीच थी। हादसे की जानकारी प्राप्त होने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सभी छात्रों को भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन छात्रों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो छात्रों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *