गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ललितपुर में चैक डेम में नहाते समय पानी में डूबने से तीन चचेरे भाई बहन की मौत

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रविवार को चैक डेम में नहाते समय पानी में डूबने से तीन चचेरे भाई बहन की मौत हो गई। कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम बिगारी निवासी बैजनाथ का पुत्र सुमित 12 वर्ष अपनी चचेरी बहन अनुष्का 12 वर्ष पुत्री मुकेश व झांसी जिले के ग्राम केशवपुर निवासी फूफा की पुत्री 16 वर्षीय कल्लो उर्फ गुड़िया पुत्री जुगत किशोर के साथ नहाने के लिए मजरा नागदा के पास स्थित नागेश्वर मंदिर के निकट चैकडैम पर गए हुए थे।
नहाते समय वह तीनों चैक डेम की गहराई ज्यादा होने से पानी में डूबने लगे व एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पानी में डूब गए, चैक डेम के पास मौजूद ग्रामीणों ने जब देखा तो परिजनों को सूचना दीं। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से चैक डेम के पानी से तीनों को निकाला, लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *