गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डकैती मामले में फरार तीन बदमाश गिरफ्तार

बारां : राजस्थान में बारां जिले की सदर क्षेत्र में पुलिस ने तीन करोड़ रुपये की डकैती के मामले में सात साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चैधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश कंजर (36), अमरदीप कंजर (46) एवं राकेश सिसोदिया (57) निवासी थाना टोकखुर्द जिला देवास मध्य प्रदेश के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि 17 फरवरी 2017 को परिवादी ट्रक ड्राइवर लाखन सिंह निवासी जिला रायसेन मध्य प्रदेश ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि मंडीदीप भोपाल से करीब 3 करोड़ रुपए कीमत की महंगी सिगरेट लेकर अपने ट्रक से निकला था। खानपुर टोल के पास चैकी से आगे पीछे से आए एक ट्रक ने ओवरटेक कर उन्हें रुकवाया।
ट्रक के पीछे बदमाशों की एक दूसरी गाड़ी भी थी। ट्रक और गाड़ी से दो-दो व्यक्ति नीचे उतरे और ट्रक में चढ़कर हम दोनों को बंधक बनाकर हाथ-पैर बांध आंखों पर पट्टी बांध दी। थोड़ा आगे चलकर इन्होंने ट्रक से उतार कर एक लग्जरी गाड़ी में डाल दिया। बहुत देर घूमाने के बाद देर रात एक खेत में पटक कर ट्रक लूटकर भाग गए। किसी तरह उन्होंने अपने हाथ पैर खोले और नजदीकी पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कंपनी के मैनेजर को सूचना दी। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी सहायता से ट्रेस आउट कर आरोपी सुनील चावड़ा, राजाराम बलाई, कमल सिंह, कल्याण उर्फ कल्या, मिथुन कंजर, मनोज उर्फ गंगाराम, दिनेश वासुदेव झाला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दो करोड़ रूपए का माल एवं ट्रक बरामद कर लिया था। घटना में शामिल गैंग के अन्य चार सदस्यों की लगातार तलाश जारी रखी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *