गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोड्डा से तीन अपराधी गिरफ्तार

गोड्डा : झारखंड की गोड्डा जिला पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधी को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि नगर थाना पुलिस आज नियमित गश्त कर रही थी तभी अचानक कुछ संदिग्ध युवक पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्तौल समेत अन्य सामान मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों अपराथी कन्हवारा गांव के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, कश्यप गौतम उमेश कुमार मोदी एवं गौरव कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *