भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में ठगी के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उमरी थाना क्षेत्र में एटीएम से पैसा निकालने में मदद करने के नाम पर कार्ड बदल कर संबंधित लोगों के खाते से रुपया निकालने के मामले में उत्तर प्रदेश के गाजियावाद निवासी साउद खान, आजाद अली, अजीम खान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि भिण्ड शहर के अलावा उत्तरप्रदेश के इटावा, आगरा, कानपुर, झांसी, राजस्थान के धौलपुर, अजमेर, जोधपुर, जयपुर और मध्यप्रदेश के मुरैना डबरा ग्वालियर, भिण्ड जिले के गोहद मेहगांव क्षेत्र के एटीएम पर लोगों को झांसा देखकर ठगी का शिकार बन चुके हैं। पकड़े गए बदमाशों से 21 एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं।
ठगी के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार
