गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब में हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

मोहाली : पंजाब में एसएसओसी मोहाली ने पवित्तर चौरा और हुसनदीप सिंह के नेतृत्व वाले चौरा माधरे गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए व्यक्तियों की पहचान लवजीत खख, गुरसेवक बम्ब और बहादुर खान के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल 15 कारतूस और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की है। यादव ने बताया कि ये तीनों हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, हथियार अधिनियम, एनडीपीएस आदि सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित थे। वे अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर मोहाली में रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *