गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

माउंट आबू में तीन दिवसीय शरद महोत्सव आरंभ

माउंटआबू : राजस्थान के सिरोही जिले में पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में शुक्रवार को तीन दिवसीय शरद महोत्सव का शोभायात्रा के साथ आगाज हुआ। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में राज्य के विभिन्न जिलों से आये कलाकारों ने शानदान प्रस्तुतियां देते हुए दर्शकों की वाहवाही लूटी। महोत्सव के तहत पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, जीप सफारी ट्रेवर्स टैंक, सनसेट रोड स्थित हॉर्टिकल्चर नर्सरी में फ्लॉवर शो भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ पालानीचामी, पर्यटन सहायक निदेशक भैरों सिंह, आयुक्त रामकिशोर, पालिका अध्यक्ष जीतू राणा ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा पेट्रोलपंप से आरंभ होकर कोलडिपो, बस स्टेंड, रोटरी सर्कल, चाचा म्युजियम, अर्बुदा चौक, वाल्टर तिराहा होते हुए नक्की चौक पहुंची। शोभायात्रा में लोक कलाकारों ने सिलसिलेबार प्रस्तुतियां देते हुए समा बांध दिया। जिसके चलते रमेश बैण्ड की धुन पर चरी नृत्य, कालबेलिया, गैर नृत्य, चंग-ढप नृत्य, सहरिया नृत्य, आदिवासी नृत्य, कच्छी घोडी, बहुरूपिया, चकरी नृत्य आदि की प्रस्तुतियाें से शोभायात्रा को चार चांद लग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *