गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विद्याभारती का तीन दिवसीय समागम भोपाल में

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के तीन दिवसीय समिति समागम 12 जनवरी से आयोजित होगी। विद्याभारती के सूत्रों के अनुसार ‘संकल्प दृष्टि’ यह कार्यक्रम 12 से 14 जनवरी यहां शारदा विहार आवासीय विद्यालय में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविद सम्मिलित होंगे। इसमें पूरे प्रांत से 180 समितियों के 1500 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
इस कार्यक्रम में 12 जनवरी तक सभी जिलों के विद्यालयों के समिति सदस्य एवं पदाधिकारी समागम में पहुंच जाएंगे, इसके बाद वे जिला बैठकों में सम्मिलित होंगे। 13 जनवरी को उद्घाटन सत्र के साथ समागम का विधिवत शुभारंभ होगा। इस दिन चार सत्र होंगे। सायं काल में शिक्षा पर केंद्रि‍त रंगमंचीय सांस्कृतिक आयोजन होंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य वक्ता विद्याभारती के अखिल भारतीय महामंत्री अवनीश भटनागर होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्याभारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष डॉ रवीन्द्र कान्हेरे करेंगे।
इस अवसर पर विद्याभारती अभा सह संगठन मंत्री यतीन्‍द्र शर्मा, अभा सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता एवं विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। तीन दिन के इस समागम में शिक्षा के विविध संदर्भों पर व्याख्यान एवं समूह चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *