बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र में सोमवार को एक बाइक में सवार चार युवकों को एक वाहन ने रौंद दिया, जिसमें तीन युवकों की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मोहनपुर गांव निवासी विजय बहादुर प्रजापति (22) अपने भाई रामबाबू (24) और पुकारी गांव के धोबिन पुरवा गांव निवासी मनोज श्रीवास (23) व प्रभु दयाल श्रीवास (28) एक ही बाइक में नरैनी कस्बा जा रहे थे कि जमवारा गांव के निकट लोधिन पुरवा मोड पर एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और वे सभी सड़क पर गिर गए।
घटना की सूचना पर तत्काल मौके में पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां विजय बहादुर प्रजापति , मनोज श्रीवास व प्रभु दयाल श्रीवास को मृत घोषित किया गया और घायल रामबाबू का उपचार शुरू किया गया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। जिसे चिन्हित कर तलाश करने के प्रयास शुरू किये गए।
बांदा में सड़क हादसे में तीन मरे,एक घायल
