गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दम घुटने से तीन की मौत

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार रात कोलगवां थाना क्षेत्र के पुरैनिहा गांव के एक मकान में अचानक आग लग जाने के कारण घर में सो रही एक महिला व उसके दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई।
बताया गया कि अज्ञात कारणों से लगी आग पर जैसे-तैसे काबू पाकर जब घर के लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, तब महिला और उसके दो बच्चे अचेत थे। पुलिस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *