गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में गिरने से तीन की मौत

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर चिनाब नदी में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि भार वाहक वाहन मेहर क्षेत्र में कैफेटेरिया मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर चिनाब नदी में गिर गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी। शवों को नदी से बरामद कर लिया गया। मृतकों के नाम भरत सिंह (52) विक्रम सिंह (30) और रोहित कटोच हैं। तीनों रामबन जिले के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *