हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर स्थित गुप्तेश्वर मंदिर क्षेत्र में स्थानीय अजनाल नदी में डूबने से आज तीन किशोरों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों किशोर नदी में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में डूबने से यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों और गोताखोर की मदद से तीनों को नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज किया है। तीनों की पहचान की जा रही थी।
