सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले मे आज दो अलग अलग घटनाओं मे तीन लोगों की मौत पानी में डूबने से हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के राघव घाट मे नहाने के दौरान पानी मे डूब जाने के कारण प्रद्युम्न कुशवाहा (17) की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घटना में कोलगवां थाना क्षेत्र में हवाई अड्डे के निकट एक खदान के गड्ढे में भरे पानी मे नहाने के दौरान डूब जाने के कारण खुशबू (07) एवं चंदा कोल (09) की मौत हो गयी।
