गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाइटेंशन लाइन गिरने से तीन की मौत

बदायूँ : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में गुरूवार और शुक्रवार की रात हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर सड़क किनारे सो रहे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिसौली नगर के मोहल्ला नई बस्ती ईदगाह रोड़ पर देर-रात हाईटेंशन विद्युत लाईन का तार अचानक टूट कर गिरा और करंट की चपेट में आ जाने से घर के बाहर सड़क पर सो रहा साजिद अली का परिवार इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे साजिद की पत्नी इशरत-बी (47),पुत्री निक्की (30) और पुत्र अरुण खान उर्फ अल्लू ( 25) की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में साजिद खान, असलम खान और आंनिब खान गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी भर्ती कराया जहां से उन्हें गंभीर हालत में डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बिसौली नगर में हुई दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका उपचार कराया जा रहा है।

उन्होने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जिले भर में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों कि नीचे सुरक्षा की व्यवस्था करें। साथ ही जर्जर और झूलते हुए तारों को भी तत्काल दुरुस्त करें। उन्होंने बताया कि हाईटेंशन लाइनो के नीचे लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से मकान बना लिए गए हैं। विद्युत विभाग से कोई एनओसी भी नहीं ली गई है, इसका भी सर्वे कराकर लोगों को जागरूक करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *