गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सर्प दंश से तीन की मौत

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले मे सर्पदंश से तीन बच्चों की मौत हो गई। सिंहपुर पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह करसरा गांव में अपने घर पर जमीन पर सो रहे मनमोहन कुशवाहा (17) को जहरीले सांप ने डस लिया था। परिजन उसकी झाड़ फूंक कराते रहे, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर वे उसे अस्पताल ले गये, जहां बालक की मौत हो गई।
सर्पदंश से मौत का दूसरा मामला कोटर थाना क्षेत्र के पवईया गांव का है। ग्राम निवासी स्नेहा कोल कल दोपहर अपने घर में खाट पर सो रही थी, तभी उसे सांप ने काट लिया। स्नेहा को अस्पताल ले जाया गया, परंतु उसे बचाया नहीं जा सका।
ऐसी तीसरी घटना सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पलंग पर सो रही बच्ची संस्कृति द्विवेदी को सर्प ने डंस लिया। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *