मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सोमवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया।
घायल व्यक्ति को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पथरिया रोड पर चारों कहीं लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे। इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है। अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई। इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए। इससे झुलसने से मौके पर ही तीन की मौत हो गई। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन की मौत,एक झुलसा
