गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रकों की टक्कर में तीन चालक जिंदा जले, दो अन्य घायल

भुवनेश्वर : ओडिशा में बुधवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पहली घटना में झारसुगुड़ा जिले के झारसुगुड़ा सदर थाने के सामने एनएच 49 पर ट्रकों की आपस में टक्कर होने से तीन ट्रक चालक जिंदा जल गये। सूत्रों ने बताया कि एक ट्रक विपरीत दिशाओं से आ रहे दो अन्य ट्रकों से टकरा गया। हादसे के तुरंत बाद आग भड़क उठी और तीनों चालक ट्रक समेत जलकर खाक हो गये। तीनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गयी।
दुर्घटना के बाद एनएच पर यातायात प्रभावित हुआ और सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंसे देखे गए। दूसरी घटना में कटक के चाहता बिदानसी मसानी चौक में ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग ढेंकानाल के रहने वाले हैं। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *