गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में बुधवार को एक भगोड़े सहित तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से मादक पदार्थ बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने कहा कि उन्हें भगोड़ा मादक पदार्थ तस्कर के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के खारगुंड में उक्त स्थान पर छापा मारा और गुलजार अहमद लोन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो पिछले तीन वर्षों से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।
पुलिस ने कहा कि आरोपी गुलजार अहमद लोन काजीगुंड पुलिस थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के एक मामले में वांछित था और उसे गिरफ्तार कर काजीगुंड पुलिस थाने स्थानांतरित किया गया। नियमित गश्त के दौरान, जांबाजपोरा बारामूला में दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एसपीएस पीएचईएन प्लस का 143 कैप्सूल बरामद किये गये।
आरोपियों की पहचान चकलू निवासी मोहम्मद आरिफ मगरे और जांबाजपोरा के समीर अहमद डार के रूप में की गई है, जिन्हें जांबाजपोरा बारामूला में नियमित गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी चकलू से जांबाजपोरा जा रहे थे और गश्ती दल को देखते ही भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार उनके खिलाफ बारामूला पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *