श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को श्रीनगर में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया। पुलिस चौकी कमरवारी ने बताया कि 24 मार्च को एस्कॉर्ट के साथ आरामपोरा कमरवारी में चेकिंग के दौरान एसडीपीओ वेस्ट बेमिना से परिमपोरा थाना पुलिस को एक डॉकेट मिला।
उन्होंने बताया कि एक ऑटो में सवार तीन लोग परिमपोरा से आरामपोरा की ओर से आ रहे थे, उन्होंने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सभी तस्कर पकड़े गए। इस दौरान, तस्करों के कब्जे से दो पॉलीथिन बैग बरामद किए गए, जिसमें 2.5 किलोग्राम गांजा और 2.5 किलोग्राम पोस्ता पुआल जैसा पदार्थ जब्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी श्रीनगर के फिरदौस कॉलोनी बेमिना निवासी अजहर मोहिउद्दीन भट, आरामपोरा कमरवारी निवासी एजाज अहमद खान और पीडीडी कॉलोनी कमरवारी बांदीपोरा निवासी खालिद कंस हैं। फिलहाल, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से प्रतिबंधित दवाएं भी जब्त कर ली गईं। इसके अलावा, मौके से अपराध में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों तस्कर कथित रूप से श्रीनगर के बेमिना और परिमपोरा इलाके में युवाओं के बीच उक्त मादक पदार्थ प्रतिबंधित दवाओं को बेचने जा रहे थे। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत परिमपोरा थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।
कश्मीर में तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार
