गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खेत में बने गड्ढे में गिरे तीन हाथी, दो स्वयं निकले एक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के दुगली वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाथी दल में शामिल तीन हाथी खेत में बने गड्ढे में गिर गये, जिनमें से दो हाथी सोलर पंप के पाइप के सहारे खुद निकल आये, जबकि तीसरे को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार चारगांव के किसान रमेश नेताम का खेत वन कंपार्टमेंट नं 339 के नजदीक है, जहां गड्ढा है। उसमें कल रात्रि तीन हाथी गिर गए।

रात को सूचना मिलने पर डीएफओ मयंक पांडे सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लिया, जिससे पता चला कि आसपास हाथी दल वहीं पर विचरण कर रहा है। हाथियों में किसी प्रकार की बेचैनी नजर नहीं आ रही थी, इससे अनुमान लगाया गया कि कुएं में गिरे हाथी सुरक्षित हैं। चूंकि चारों ओर हाथी खेतों में फैले हुए थे। इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से रात में ऑपरेशन नहीं करने का निर्णय लिया गया।
इस बीच दो जेसीबी ,सर्च लाइट्स, रेत और लकड़ी के लट्ठों आदि की व्यवस्था कर ली गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। आज सुबह दो हाथी पास के सोलर पंप के सहारे से बाहर आ गए जबकि तीसरा हाथी नहीं निकल पा रहा था जिसे कुएं के एक छोर को जेसीबी से हटाकर निकाला गया। तीनों हाथी जंगल के भीतर सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *