गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जल संसाधन विभाग के तीन अभियंता निलंबित

जयपुर : राजस्थान में जल संसाधन विभाग के तीन टेण्डरों में गंभीर वित्तीय लापरवाही बरतने, राजकार्य में उदासीनता एवं फर्जी एफडी प्रस्तुत करने के आधार पर कार्य कराने पर राज्य सरकार ने तीन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के निर्देशों के बाद विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जोधपुर संभाग के मुख्य अभियंता अमर सिंह, जोधपुर वृत के अधीक्षण अभियंता रीनेश सिंघवी एवं जालोर खण्ड के अधिशाषी अभियंता सुनील रतनानी को निलंबित किया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग जयपुर रहेगा।
राज्य सरकार ने एक पृथक आदेश जारी कर इस मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है। इस कमेटी के सदस्य विभाग के वरिष्ठ उप शासन सचिव राज कुमार निर्वाण, मुख्य अभियंता सीएडी, जयपुर संदीप माथुर एवं वित्तीय सलाहकार, मुख्य अभियंता कार्यालय जयपुर शिल्पी कौशिक होंगी। श्री माथुर अग्रिम आदेशों तक मुख्य अभियंता जल संसाधन संभाग जोधपुर का कार्य भी सम्पादित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *