बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के कैंट क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि कार सवार युवक एक विवाह समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। विशाल नामक युवक अपने चचेरे भाई दीपक की शादी में शामिल होने के बाद शुक्रवार सुबह अपने एक दोस्त को सेटेलाइट बस अड्डे पर छोडने जा रहा था कि तभी अचानक बरेली क्लब के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में कार में सवार विशाल (30), सुरेंद्र (28) और अरविंद (20 ) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं विनय (23), विजय (31) और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है।
सड़क हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत
