चंडीगढ़ : पंजाब में फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना में आज हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन गिरोहबाजों को मार गिराया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। गिरोहबाजों की शिनाख्त तेजा मेहंदीपुरिया औैर उसके दो साथियों के रूप में की गई है।
डीजीपी के अनुसार गिरोहबाज विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की कार्रवाई में मारे गये गिरोहबाज नौ जनवरी को जालंधर जिले के नकोदर में पुलिस कांस्टेंबल कुलदीप सिंह बाजवा की हत्या संलिप्त थे। तेजा पर 38 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस मुठभेड़ में मारे गये तीन गिरोहबाज
