गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
तीनों लड़कियां कपड़े धोने के लिए तालाब गई हुई थी। इसी दौरान एक लड़की का पैर फिसल गया। लड़की को बचाने के लिए दो लड़कियां पानी में उतरी फिर अचानक तीनों गहरे पानी में डूबने लगी। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
पूरी घटना बेलरगांव तहसील की है जहां की रहने वाली यामिनी यादव, बहन काजल यादव और सेविका कोर्राम के साथ गांव छिपली तालाब कपड़ा धोने के लिए गई थी। इसी दौरान एक का पैर फिसल गया जिसके कारण वह तालाब के गहरे पानी में डूबने लगी। लड़की को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए दोनों लड़कियां भी तालाब में कूद गई। इस दौरान तीनों लड़कियां गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
परिजनों को घटना की सूचना मिली तो सभी लोग तालाब पहुंचे। लोगों ने पानी में डूबी तीनों लड़कियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *