गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जशपुर में बिजली गिरने से पति-पत्नी समेत तीन की मौत

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में बिजली गिरने से पति पत्नी समेत तीन की मौत हो गई है। घटना से प्रभावित सभी लोग खेत में रोपा लगाने गए थे। बताया गया कि खेत में रोपा लगाने के दौरान हादसा हुआ है। घटना सन्ना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
गौरतलब है कि जशपुर में कुदरत ने कहर ढाया है। दो दिनों के अंदर बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों पशुओं की जान चली गई।
पुलिस के मुताबिक सन्ना थाना क्षेत्र के एकांबा गांव निवासी पति मोहर साय (56), पत्नी पर्बी बाई (50) शनिवार शाम खेत में काम कर रहे थे, तभी वहां अचानक बारिश होने लगी और तेज गरज के साथ बिजली गिर गई जिससे दोनों पति पत्नी बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी को अनान फानन में इलाज के लिए सन्ना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा सन्ना थाना क्षेत्र के ही ग्राम छिछली में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां जगसाय (45) अपने खेत में काम कर रहा था, उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *