गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीआई समेत तीन रिश्वत लेते गिरफ्तार

नासिक : महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भुसावल मार्केट थाना के पुलिस इंस्पेक्टर राहुल बाबासाहेब गायकवाड़ और उनके राइटर तुषार पाटिल एवं ऋषि शुक्ला को उस समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जब वे शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे।
एसीबी सूत्रों के मुताबिक बुलदाना जिले के मलकापुर के शिकायतकर्ता से पुलिस इंस्पेक्टर राहुल गायकवाड़ और दो अन्य ने उसके (शिकायतकर्ता) के सहयोगी को एक अपराध में सह आरोपी बनने से रोकने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
इस घटना से जलगांव जिला पुलिस बल में काफी हंगामा मच गया है। भुसावल में यह पहली घटना है जहां पुलिस इंस्पेक्टर रैंक का कोई अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *