गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन मासूम बच्चियां जिंदा जली, एक गंभीर

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रुप से झुलस गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बरेली में आग लगने से हुए हादसे का संज्ञान लेकर मृतक बच्चों के परिवार को शोक संतप्त संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
श्री योगी ने जिला प्रशासन अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। परिजनों ने बताया कि हादसे में प्रियांशी (5 वर्ष) पुत्री भीम, मानवी पुत्री अमिताभ और नैना (5 वर्ष) पुत्री सुखवीर की मौत हो गई। इसके साथ ही अमिताभ की दूसरी पुत्री नीतू (6 वर्ष) की हालत गंभीर है। जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले चंद्रभान पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *