गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

दुमका : झारखंड में दुमका जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दुमका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी ने शनिवार को यहां बताया कि वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार बदमाशों में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के पाड़ा थाना क्षेत्र के अनारा निवासी विजय बाउरी, धनबाद के तिसरा थाना क्षेत्र के अलकडीहा के प्रिंस कुमार और बिहार के हिलसा थाना क्षेत्र के हिलसा निवासी अभिषेक राज उर्फ छोटी शामिल है। उन्होंने बताया कि दुमका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुरूआ गांव से 07 अप्रैल को सूमो गोल्ड वाहन चोरी की घटना को लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कांड संख्या 58/2023 दर्ज की गयी थी।
अंसारी ने बताया कि इस घटना में त्वरित कार्रवाई करने के लिए टीम गठित कर अनुसंधान शुरू की गयी। इसी क्रम में पुलिस ने तीनों बदमाशों की निशानदेही पर बिहार के पटना जिले के अथमलगोला परिसर से उक्त वाहन को बरामद कर लिया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त बिना रजिस्ट्रेशन के हुंडई 120 कार, चाभी और अभियुक्तों का मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अन्य वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *