गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ की दलपत सागर झील में कार गिरने से तीन की मौत

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के दलपत सागर झील में कार गिरने से तीन युवाओं की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे तब हुयी, जब धरमपुरा क्षेत्र से जा रही कार अनियंत्रित होकर दलपत सागर झील में जा गिरी। कार डूबने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने क्रेन के माध्यम से कार को बाहर निकाला और तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल अस्पताल भिजवा दिये। उऩ्होंने युवकों की पहचान करने के लिये कार नंबर देखा, जो छत्तीसगढ़ के भिलाई पासिंग का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक भिलाई के भी हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *