गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाव पलटने से तीन की मौत

बाराबंकी : उत्तरप्रदेश में बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में मंगलवार को 22 लोगों को लेकर सुमली नदी पार कर रही नाव के पलट जाने से 13 लोग नदी में डूब गए। नदी से तीन शवों को बरामद किया गया है। जबकि चार लोगों का इलाज सीएससी में किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आज घघरन मेले का आयोजन होता है। शाम को सुमली नदी के उस पार के गांव के करीब 22 ग्रामीण नाव में बैठकर नदी पार कर मेला में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार इसी दौरान बीच धारा में नाव अचानक से पलट गई। नाव पलटने के बाद अधिकतर लोग तैरकर बाहर आ गए। इस दौरान करीब सात लोग नदी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से तीन शव निकाले हैं।

जबकि चार लोगों को सीएससी में भर्ती किया गया है। कई थानों की फोर्स और अधिकारी मौके पहुंच गए। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषण की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *