गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाईवे पर टैंकर पलटने से तीन की मौत

पुणे : महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर खोपोली घाट के समीप शनिवार को एक गैस टैंकर दो कारों को टक्कर मारने के बाद सड़क के विपरीत दिशा में पलट गया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गये।
दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक महेश चव्हाण अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जिस कंपनी का यह ट्रक था उसकी टीम के मौके पर पहुंचने के बाद टैंकर को वहां से हटया। गैस टैंकर और दोनों कार पुणे से मुंबई जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है। इस घटना की आगे की जांच खोपोली पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *