गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फैक्ट्री में सिलेन्डर फटने से तीन की मौत

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में आज एक सीमेन्ट फैक्ट्री में सिलेन्डर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिरमी स्थित अल्ट्रटेक सीमेन्ट संयंत्र में आक्सीजन का सिलेन्डर फट जाने से उसकी चपेट में आकर तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और दोनो घायलों को राजधानी रायपुर उपचार के लिए भेजा गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *