गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो मोटर साइकिलों की भिंडत में तीन की मौत

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के छिंदवाड़ा मार्ग पर आज दो मोटर साइकिल की सीधी भिंडत में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुलताई-छिंदवाड़ा मार्ग के ग्राम पारडसिंगा के पास दो मोटर साइकिल की सीधी भिंडत होने से सांईखंडारा निवासी चिंटू उइके एवं सद्धू धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मुलताई के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक युवक की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *