गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार की लॉरी से टक्कर में तीन की मौत

नेल्लोर : आंध्रप्रदेश में मनुबोलु मंडल के बडदेवूलू गांव में कार के खड़ी लॉरी को टक्कर मारने से तीन लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने गुरुवार को यहां बताया कि कोडावलुरू मंडल के दामीगुंटा गांव से एक कार में सवार आठ लोग चेन्नई जा रहे थे। दोनों के परिजन चेन्नई के एक निजी अस्पताल में लड़के का इलाज करा रहे थे। चेन्नई लौटते हुए उनकी कार ने एक खड़ी लॉरी को टक्कर मार दी। जिससे रामा राव (40), मर्सी (15) और सनत तेजा (3) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दुघर्टना इतनी जबर्दस्त थी कि कारण के टुकडे हो गये। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *