गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से तीन की मौत, एक घायल

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के धर्मपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में आज दोपहर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर लगभग 2 बजे बारिश शुरू होने के साथ ही अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ दुर्गापुर गांव के पास लल्लू अहिरवार के घर में बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर लल्लू अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बारिश से बचने के लिए वहीं पास में खड़े दो राहगीर भी बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी भी मौत हुयी है। इनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। मामले की सूचना मिलने पर धर्मपुर थाना पुलिस मौके पहुंची। पुलिस द्वारा घटना की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *