गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक घायल

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली -नैनीताल मार्ग पर बहेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के कार और ट्रक की टक्कर से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बरेली पुलिस अधीक्षक देहात राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि आज करीब तड़के में 03:15 बजे बरेली नैनीताल राजमार्ग पर लोधीपुर चौराहे के पास बरेली जा रहे एक ट्रक में स्विफ्ट डिजायर पीछे से टकरा गयी।
कार में सवार राहुल जायसवाल(30), संतोष कुमार (30) और दीपशिखा (22) की मौके पर मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल हुए केशव (30) को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *