गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र प्रदेश में हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत, एक घायल

काकीनाडा : आंध्र प्रदेश में काकीनाडा से 25 किलोमीटर दूर काजुलुरु मंडल के सेलापाका गांव में दो परिवारों के सदस्यों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झड़प का कारण विवाहेतर संबंध था। दोनों परिवार एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विक्रांत पाटिल और उपखंड पुलिस अधिकारी रघुवीर विष्णु अतिरिक्त बलों के साथ स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे।
इस सिलसिले में गोलापालम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान बाथुला रमेश, बाथुला चिन्नी और बाथुला राजू के रूप में की है। वहीं, घायल को काकीनाडा सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में एक पुलिस पिकेट तैनात की गई है और श्री विष्णु खुद वहां स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। गांव में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *