गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार एवं पिकअप की भिडंत में तीन लोगों की मौत, छह घायल

बीकानेर : राजस्थान में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर कार एवं पिकअप में भिडंत होने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गये हैं।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीकानेर से श्रीडूंगरगढ जा रही अल्टो कार की शुक्रवार देर रात को गुसाईसर में चौधरी होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से भिडन्त हो गयी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और अन्य छह घायल हो गये। मतृकों की पहचान मनोज सोनी (45) एवं कल्याणदत सोनी (60) की मौके पर ही मौत हो गई तथा पारस सोनी (06) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
हादसे में घायल कार में सवार दो महिला सहित तीन लोगों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिकअप में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गये जिन्हें श्रीडूंगरगढ में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल की शवगृह में रखवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *