गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र प्रदेश में वैन और लॉरी की टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो घायल

विजयवाड़ा : आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा जिले में काकानी के पास मंगलवार को एक वैन के खड़ी लॉरी से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लॉरी में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण ड्राइवर ने गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। इसी दौरान पीछे से तेज़ रफ़्तार में आ रही एक वैन ने लॉरी को टक्कर मार दी, जिससे के. रामबाबू (40), तेजा (21) और डी. मधु (25) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दो लोगें को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल (जीजीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *