गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन किलोग्राम गांजा बरामद, एक गिरफतार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर की पुष्कर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तीन किलो 190 ग्राम गांजा बरामद किया। थाना प्रभारी डॉ रवीश सांवरिया ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ आज तीसरी कार्यवाही करते हुए मेशआरोपी पुष्कर निवासी कालूराम बावरी (28) को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन किलो 190 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी मूलतः थाना गुड़ा एंदला पाली का रहने वाला है।

उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि थाना पुलिस ने इससे पहले 4 किलो 287 ग्राम गांजा तथा नौ किलो 50 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। पुष्कर पर्यटन स्थल होने से यह गांजे का ट्रांसिट पॉइंट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *