गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फतेहपुर में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत

सीकर : राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन मजदूर टैंक में सफाई के लिये उतरे थे। जहरीली गैस के असर से वे अचेत हो गये। उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गयी। वहीं हादसे के बाद कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के बाद तीनों मजदूरों के परिजन अस्पताल पहुंचे और आक्रोश जताया। वहीं पुलिस और नगर निगम प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *