गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गाजीपुर में बिजली गिरने से किसान परिवार के तीन सदस्यों की मौत

गाजीपुर, : पूर्वी उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के भुडकुडा क्षेत्र में गुरूवार शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान दंपत्ति और उनके पुत्र की मृत्यु हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दैवीय आपदा के मृतक के परिवारीजन को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोफीपुर गांव निवासी हीराराम (65) अपनी पत्नी फूलमती देवी और बेटे रमेश कुमार के साथ खेत में धान के फसल की सोहाइ कर रहा था कि इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गयी। किसान परिवार बारिश से बचने के लिये सुरक्षित स्थान की ओर जा रहा था कि तभी बिजली खेत में आकर गिर गई जिसकी चपेट में आकर तीनों की झुलस कर मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *