गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल : पुलिस और असम राइफल्स के जवानों ने मणिपुर में तेंगनौपाल जिला के जांगनोई गांव से कथित रूप से उग्रवादी संगठन से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों की आवाजाही के संबंध में खुफिया सूचना के आधार पर सैनिकों ने संयुक्त अभियान शुरू किया और तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक एके सीरीज राइफल, दो .32 की पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि उग्रवादी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए उग्रवादियों और बरामद सामानों को आगे की जांच के लिए मोरेह पुलिस को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *