गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक देशी बम विस्फोट से तीन नाबालिग घायल

फरक्का : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाने के अंतर्गत हाउस नगर गांव में बुधवार सुबह एक देशी बम फटने से तीन नाबालिग बच्चे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हादसा आज सुबह आठ बजे उस वक्त हुआ, जब स्कूल जाते समय बालकों को रास्ते में एक गोल आकार की वस्तु मिली और उन्होंने समझा कि यह गेंद है जैसे ही उन्होंने गोल आकार की वस्तु (देशी बम) को हाथ में उठाया वह फट गया और सभी घायल हो गए।

उन्हें घायल अवस्था में जंगीपुर महाकुमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। इसी दौरान, पुलिस ने मुर्शिदाबाद के हरिहर पारा गांव में एक झाड़ी में छुपाए गए देशी बमों से भरे एक ड्रम का भी पता लगाया। पुलिस ने विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के लिए बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते को बुलाया। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *