गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक भुवण भूषण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश में धार जिला निवासी शहदर भील, कनिया भील एवं मोहब्बतसिंह के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने राजस्थान के कई जिलो में चोरियां करना स्वीकार किया है। आरोपियों को गत मई माह में यहां हिरणमगरी सेक्टर 4 के विद्याधर नगर स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट से 40 लाख रूपए और 37 तोला सोने के जेवर चोरी करने की वारदात में शामिल होने पर पुछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *