भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में अटलबंद थाना क्षेत्र मंे पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट के पांच मोबाइल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह जाट (38 वर्ष) निवासी गुलजार बाग थाना मथुरागेट ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध हीरादास बस स्टैण्ड से बस से नीचे उतरते समय रियलमी नार्जाे कंपनी के मोबाइल को छीनकर लेजाने का एक प्रकरण पंजीबद्ध कराया था।
पुलिस की एक विशेष टीम ने मोबाईल लूट की घटना का खुलासा करते हुए 39 वर्षिय सरीफ तेली मुसलमान, 20 वर्षिय तौसिफ खान निवासी सराय ख्वाजा खेरिया मोड थाना शाहगंज आगरा उत्तरप्रदेश एवं शाहरूख उर्फ तिवारी जाति तेली मुसलमान निवासी खवासपुरा खेरिया मोड आगरा थाना साहगंज आगरा उत्तरप्रदेश को जसवंत प्रदर्शनी मेले से दस्तयाव कर पूछताछ की गई।
बदमाशों के कब्जे से हीरादास बस स्टैण्ड से लूटे गये मोबाईल सहित अन्य चार मोबाईलों बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपियों ने पूछताछ में सभी पांचों मोबाईलों को 14 अक्टूबर को एक ही दिन में हीरादास बस स्टैण्ड से लूटना स्वीकार किया है।
