शहडोल : मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के सामतपुर गांव में तीन माह की एक मासूम बच्ची की दागने के चलते मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के सिंहपुर थाने के सामतपुर गांव के सूरज कोल की 3 माह की बच्ची शुभी कोल की कल शाम एक निजी नर्सिंग होम में मृत्यु हो गई है। बताया गया है कि शुभी को सांस लेने में तकलीफ होने पर पहले गांव के झोला छाप डॉक्टर को दिखाया गया, जब कोई फायदा नहीं हुआ, तो झाड़-फूंक वाली महिला को दिखाया, जिसने 21 बार दागा।
बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसके परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एक नर्सिंग होम ले जाकर भर्ती किया गया, जहां शाम को उसकी मौत हो गयी है।
इसी तरह का एक मामला जिले के कठौतिया गांव का है, जहां रुचिता नाम की छह माह की बच्ची की मौत हो गयी है। मीडिया में आयी खबरों में उसकी दागने से हुयी मौत के मामले के बाद शुक्रवार शाम को उसका शव कठौतिया की कब्र से निकालकर कल उसका मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसकी मौत दागने या फिर इन्फेक्शन से हुयी है।
दागने से तीन माह की मासूम बच्ची की मौत
