दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा जिले में तीन माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के समक्ष सोमवार को आत्मसमर्पण किया। इनमें से दो माओवादियों पर दो-दो लाख रुपए का ईनाम है। आत्मसमर्पित माओवादी दरभा डिवीजन के मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय सदस्य थे।
आत्मसमर्पित माओवादी नंदू माड़वी विगत 6-7 वर्षों से प्लाटून नम्बर 24 में सक्रिय था। माओवादी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने दो लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। आत्मसमर्पित माओवादी हिड़मा माड़वी विगत एक वर्ष से प्लाटून नम्बर 24 का सदस्य/डीव्हीसी सचिव जगदीश के गार्ड के पद पर सक्रिय था। इनके साथ तीसरे माओवादी देवा हेल्मा पिता बुधराम हेल्मा ने भी आत्मसमर्पण किया है।
दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों का आत्मसमर्पण
