गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन कुख्यात अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकन गांव थाना क्षेत्र में हरियाणा के तीन कुख्यात अपराधियों को आज छह हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। भीकन गांव के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) संजू चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बमनाला स्थित वेदा नदी के पुल पर एक कार को रोककर उसमें बैठे तीन लोगों की तलाशी ली गयी। तलाशी में उनके पास से अवैध रूप से निर्मित 6 देशी पिस्तौल व रिवाल्वर जब किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त हथियार सिगनूर (खरगोन) निवासी दीपक सिंह से खरीदे गए हैं।
उन्होंने बताया कि तीनों की शिनाख्त हरियाणा के भिवानी जिला के सदर थाने के ग्राम बामला निवासी अंकिन कुमार, अंकित ग्रेवाल और शरीफ सिंह के रूप में हुई है। उनके विरुद्ध हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल हरियाणा में हुई हिंसा में उक्त आरोपियों की संलिप्तता की कोई बात सामने नहीं आई है उन्होंने बताया कि दीपक सिंह की तलाश की जा रही है। समस्त आरोपियों को कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *