श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नेत्रहीन हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि श्रीनगर के नौगाम थाना की एक टीम ने नेत्रहीन व्यक्ति हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंनेे बताया कि आरोपियों की पहचान साहिल मकबूल नजर, उसकी पत्नी महक साहिल और वसीम अहमद शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में भी शामिल पाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि यह मामला 15 मार्च टेंगन गांव में मिले अज्ञात शव से जुड़ा है। बाद में मृतक की पहचान सुहैल रहमान बेग के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर थाना प्रभारी नौगाम के नेतृत्व में एक टीम उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करते हुए मामले की गहन जांच की। उन्होंने कहा कि आरोपी मोहम्मद वसीम शेख को अन्य दो आरोपियों को मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नेत्रहीन हत्याकांड में तीन लोग गिरफ्तार
